भारत और ब्रिटेन के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट  पर जारी बातचीत को आगे बढ़ाने और अगली द्विपक्षीय आर्थिक और वित्तीय बातचीत को जल्द करने के लिए दोनों देश सहमत हो गए हैं. ब्रिटिश सरकार ने यह बात कही है.

भारत की अध्यक्षता में जी-20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक के समापन में ब्रिटेन के वित्त मंत्री जेरेमी हंट पहुंचे थे. उन्होंने यहां भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ बातचीत में द्विपक्षीय आर्थिक और वित्तीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की.

ब्रिटेन के वित्त विभाग ने कहा कि वित्त मंत्री सीतारमण से बातचीत के दौरान दोनों पक्ष ब्रिटेन-भारत एफटीए पर और द्विपक्षीय आर्थिक और वित्तीय संबंधों को और मजबूत करने पर राजी हुए.

ब्रिटेन के वित्त मंत्री के रूप में अपने पहले अंतरराष्ट्रीय दौरे के दौरान हंट ने बेंगलुरु में व्यापारिक नेताओं से मुलाकात की और बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी विप्रो के कार्यालयों का दौरा किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *