मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी को लेकर मशहूर है कि वो धमाकेदार फिल्में बनाते हैं और काफी ऐसा देखा जाता है कि उनकी फिल्म फ्लॉप हो जाती है।

लेकिन इस वक्त उनके फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है और पता चला है कि रोहित शेट्टी बुरी तरह से घायल हो गए हैं और इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं।  रोहित शेट्टी का इलाज हैदराबाद में चल रहा है। उनको कामिनेनी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

रोहित शेट्टी अपनी आने वाली दमदार पुलिस वेब सीरीज को लेकर शूटिंग कर रहे थे। इस वेब सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय मुख्य भूमिका में हैं। फैंस ये जानना चाहते हैं कि फिल्ममेकर को कैसे चोट लगी है और वो कितना घायल हुए हैं.

रोहित शेट्टी को लेकर मशहूर है कि उनकी फिल्मों में काफी दमदार एक्शन सीन्स होते हैं  इस तरह की चोटों लगने का डर रहता है। हालांकि ऐसी उम्मीद की जा रही है कि वो जल्दी ही स्वस्थ होकर फिर से फिल्म के सेट पर पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *