मार्वल फेम एक्टर जेरेमी रेनर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। लेकिन इस बार वे अपना बर्थडे फैंस और दोस्तों के साथ किसी होटल में नहीं मना पाए। बता दें कि वे बीते कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं।

 दिनों जेरेमी एक बर्फीले तूफान की चपेट में आ गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उन्होंने अपने जन्मदिन के अवसर पर हेल्थ रिपोर्ट फैंस के साथ साझा की। जेरेमी ने अस्पताल स्टाफ के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, ‘इस जर्नी को शुरू करने के लिए फेमस मेडिकल आईसीयू टीम को थैंक्यू’।

जब से जेरेमी अस्पताल में भर्ती हुए हैं, । इससे पहले एक्टर ने होश में आने के बाद अपना पहला पोस्ट शेयर किया था। जिसमें अभिनेता ने उन सभी लोगों को शुक्रिया अदा किया था जो उनके लिए लगातार सलामती की दुआ कर रहे थे।

जेरेमी रेनर हॉलीवुड के काफी पॉपुलर एक्टर हैं।उनके चाहने वाले उनके जल्दी सही होने की दुआ कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो रेनर जल्द ‘मेयर ऑफ किंग्सटाउन’ के दूसरे सीजन में भी दिखाई देंगे। इस फिल्म का प्रीमियर 15 जनवरी को पैरामाउंट+ पर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *