कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव अस्पताल में मौत से लंबी लड़ाई के बाद 21 सितंबर को इस दुनिया को अलविदा कह गए।यूट्यूबर अतुल खत्री ने एक पोस्ट शेयर करते हुए राजू को श्रद्धांजलि दी थी। उन्होंने पोस्ट में लिखा, RIP राजू भाई! आप बहुत से लोगों के लिए एक प्रेरणा थे। जब भी आप स्टेज पर चढ़े उसे जगमगा दिया।

स्टैंडअप कॉमेडियन रोहन जोशी के दिवंगत राजू श्रीवास्तव को लेकर किए कमेंट ने बवाल मचा दिया है। उन्होंने राजू की मौत पर विवादित टिप्पणी की, जिसके बाद उनकी कड़ी आलोचना की गई। बाद में उन्होंने वो विवादित कमेंट डिलीट कर दिया और सफाई देते हुए अपना पक्ष रखा है।

अपने कमेंट में रोहन ने लिखा था कि ‘हमने कुछ नहीं खोया है। ये एक कर्मा था या एक तरह का रोस्ट जो खबरों में आ रहा है। राजू श्रीवास्तव ने न्यू वेव स्टैंड अप कॉमेडी के दौरान न्यू कॉमिक में एंट्री पाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ा। जब भी कोई नई आर्ट फॉर्म आती उन्हें हर न्यूज चैनल पर बुलाया जाता, भले ही उन्हें वहां कुछ समझ नहीं आता।

उन्होंने कुछ बढ़िया जोक मारे थे, लेकिन उन्हें कॉमेडी की समझ नहीं थी।’ इसके साथ ही उन्होंने कमेंट में अपशब्द का भी इस्तेमाल किया। रोहन का यही कमेंट उन पर भारी पड़ गया और सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना की जाने लगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *