करण जौहर के सेलेब्रिटी चैट शो कॉफी विद करण में इस हफ्ते गौरी खान , महीप कपूर  और भावना पांडे  की तिकड़ी ने खूब धमाल मचाया.शो के लेटेस्ट एपिसोड में एक्ट्रेस अनन्या पांडे को लेकर ऐसे शॉकिंग खुलासा हुआ है, जिसे जानकर अब हर कोई हैरान है।

पर्सनल लाइफ को लेकर कई राज खोले तो जिंदगी में आने वाले उतार चढ़ाव को लेकर भी खुलकर बात की. लेकिन सीक्रेट्स रिवील करवाने में माहिर करण जौहर  ने इस बार भावना पांडे से वो राज उगलवा लिया जिसके बारे में हर कोई जानना चाहता था.

करण जौहर ने बताया कि अनन्या पांडे एक ही समय पर दो लड़कों को डेट कर चुकी है।ताजुब की बात को ये है कि करण ने अनन्या के बारे में इस बात का खुलासा उनकी मां के सामने ही कर डाला, जिस वजह से उनकी मां काफी हैरान रह गई।

करण ने कहा कि उन्हें लगता है कि वो दो लोगों के बीच कन्फ्यूज्ड थी। भावना पांडे ने रैपिड फायर राउंड के दौरान बातों ही बातों में बेटी अनन्या पांडे की लव लाइफ की पोल खोल दी और साथ बता दी ईशान संग अनन्या के ब्रेक अप की वजह.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *