अपनी कॉमेडी और मजेदार चुटकुलों से सबको हंसाने वाले, हम सभी के प्यारे ‘गजोधर भैया’ अब इस दुनिया में नहीं हैं।कई जानी मानी हस्तियां भी राजू श्रीवास्तव को अंतिम विदाई देने पहुंची हैं, जहां से तस्वीरें सामने आई हैं।

आज दिल्ली के निगमबोध घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। बेटे आयुष्मान ने पिता राजू श्रीवास्तव को मुखाग्‍नि दी और वह पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। इस समय में उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। श्मशान घाट में फैंस का भारी हुजूम देखने को मिला।

हमेशा लोगों को हंसाने और उनकी दुनिया में रंग भरने वाले राजू श्रीवास्तव का 21 सितंबर की सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर निधन हो गया। करीब 42 दिन से मौत से जंग लड़ रहे राजू श्रीवास्तव आखिरकार जंग हार गए और सबको रोता-बिलखता छोड़ गए।

22 सितंबर को उन्हें निगमबोध घाट में मुखाग्नि दी गई और इस तरह वो सितारा हमेशा के लिए मौन हो गया, जिसने अपनी रोशनी से लोगों की जिंदगी को जगमग किया। राजू श्रीवास्तव पंचतत्व में विलीन हो गए।

राजू के जाने से उनका परिवार पूरी तरह टूट चुका है।10 अगस्त को राजू श्रीवास्तव को जिम में वर्कआउट दौरान दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया था और पूरे 41 दिन बाद वह दुनिया को अलविदा कह गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *