नीना गुप्ता बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। वह अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस इस उम्र में भी अपने लुक्स और बोल्ड अंदाज के चलते चर्चा में रहती हैं। वहीं, नीना गुप्ता ने हाल ही में एक्शन, रोमांटिक फिल्में करने की इच्छा जाहिर की है।

नीना गुप्ता ने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि वह एक एक्शन फिल्म, एक रोमांटिक प्रेम कहानी और एक साउथ भाषा की फिल्म करना चाहती हैं। दिग्गज एक्ट्रेस का मानना है कि वह अपने करियर के सबसे अच्छे दौर पर हैं.

एक्साइटिंग रोल निभाने की कभी न खत्म होने वाली इच्छा है। 63 वर्षीय एक्ट्रेस, जिन्होंने अपनी साल 2018 में आई फिल्म बधाई हो की बॉक्स ऑफिस सफलता के बाद करियर में अच्छा बदलाव देखा। एक्ट्रेस ने कहा कि करियर में इस स्तर पर एक प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेना बहुत अच्छा लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *