स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की 139वीं जयंती के अवसर पर फिल्म के निर्माताओं रणदीप हुड्डा का पहला लुक जारी कर दिया है।अब जल्द ही उन्हें अगली बायोपिक में देखा जाने वाला है, जिसमें स्वतंत्र सेनानी वीर सावरकर की जिंदगी को पर्दे पर उतारा जाएगा.

इसमें उन्हें वी.डी. सावरकर की भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा. अब आधिकारिक तौर पर भी इस फिल्म का ऐलान हो गया है.इस पोस्टर में लिखा है, ‘हिंदुत्व धर्म नहीं, इतिहास है’।

निर्देशन महेश मांजरेकर की अपकमिंग बायोपिक में अभिनेता रणदीप हुड्डा राजनेता, कार्यकर्ता और लेखक विनायक दामोदर सावरकर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस साल अगस्त महीने में फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है।

निर्माताओं के अनुसार, यह एक अलग स्पेक्ट्रम से भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को उजागर करेगा. इस फिल्म को महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित किया जाएगा. अब इस फिल्म को लेकर रणदीप खुद भी काफी उत्साहित हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *