आयुष्मान खुराना की ‘अनेक’  सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। अनेक को रिव्यूज तो अच्छे मिले लेकिन कम ही लोगों ने सिनेमाघर का रुख किया।आयुष्मान खुराना की फिल्म को अपनी मार्केटिंग रणनीति का भी खामियाजा उठाना पड़ रहा है।

आयुष्मान खुराना की सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्मों में ‘अनेक’ का नाम भी शामिल हो गया। शुरुआत से ही माना जा रहा था कि ये फिल्म मास के लिए नहीं बल्कि क्लास के लिए है।

फिल्म के अपेक्षित संख्या में होर्डिंग न लगने और फिल्म का इसके लक्षित दर्शक वर्ग के बीच प्रचार न होने से सिनेमा के सुधी दर्शक ये फिल्म देखने पहुंचे नहीं और आम जनता की समझ में आने वाली ये फिल्म है नहीं।देश में ये फिल्म करीब 600 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है।
फिल्म ने रिलीज के पहले दिन शुक्रवार को पूरे देश में शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से करीब 2.20 करोड़ रुपये की कमाई की है।लोगों ने अनेक की बजाए थिएटर में कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 2’ देखना ज्यादा पसंद किया। इसके साथ ही अनीस बज्मी की इस हरर कॉमेडी ने दूसरे हफ्ते में भी अपना जलवा बरकरार रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *