मुंबई की लोकल कोर्ट ने सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड के खिलाफ समन जारी किया है और उन्हें 5 अप्रैल को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है।

सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड पर एक पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप है। इतना ही नहीं, पत्रकार ने सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा, ‘देखिए, कोई भी मीडिया कभी बुरा नहीं होता, लेकिन जब आप बड़े स्टार बन जाते हैं तो कुछ सवाल आपको चोट पहुंचाते हैं। सलमान की फिल्में सुपरहिट होती हैं, उन्हें चाहने वालों की संख्या लाखों में हैं लेकिन कहीं न कहीं उन्हें लाइफ में वो खुशियां नहीं मिली हैं। मुझे लगता है कि उनके पास सब कुछ है, अगर आप उनकी तकलीफ वाले हिस्से के बारे में बात करते हैं तो उन्हें भी परेशानी हो सकती है, वह भी इंसान हैं, उन्हें भी गुस्सा आ सकता है।’

इसके आगे राखी सावंत ने कहा, ‘आपको शायद ये बात पता नहीं है कि सलमान खान हमेशा ही काफी तनाव में रहते हैं। जब उनकी फिल्में रिलीज होती हैं, तब वह अपने फैंस के सामने भी नहीं आना चाहते हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *