शो ‘कुंडली भाग्‍य’ फेम श्रद्धा आर्या ने नेवी ऑफिसर राहुल नागल से शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिन्हें फैंस ने खूब प्यार दिया।

शादी के बाद श्रद्धा ने खास अंदाज में पति राहुल का बर्थडे सेलिब्रेट किया है। एक्ट्रेस ने राहुल के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं, जो फैंस द्वारा खूब पसंद की जा रही हैं।

लाइट मेकअप और पोनी से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस हॉट लग रही है। वहीं राहुल ब्लैक शर्ट और क्रीम पैंट में हैंडसम लग रहे हैं।

तस्वीरें शेयर करते हुए श्रद्धा ने लिखा- मेरे कैमरा से शर्माने वाले पति को हैप्पी बर्थडे। आप जो हो उसके लिए और जो हमारे लिए करते हो उसके लिए शुक्रिया। आई लव यू। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और बर्थडे विश कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *