अपने गजब के फैशन स्‍टाइल से हमेशा सुर्खियों में छाई रहने वाली मशहूर अभिनेत्री सोनम कपूर बीते दिनों से चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल सोनम कपूर और उनके बिजनेसमैन पति आनंद आहूजा के घर किलकारियां गूंजने वाली हैं।

अपनी प्रेगेंनेसी की आनउसमेंट करने के बाद सोनम हाल ही में पहली बार अब पब्लिक प्‍लेस पर दिखाई दी हैं। इस दौरान सोनम के साथ दिग्‍गज अभिनेता और उनके पिता अनिल कपूर और पति आनंद आहूजा साथ में नजर आए हैं।

सोनम कपूर इन दिनों मुंबई में हैं। ऐसे में एक्ट्रेस स्टोर लॉन्चिंग के दौरान अपने पापा और पति के साथ नजर आईं। इस दौरान इसके अलावा कपूर फैमिली से अनिल कपूर के बेटे और अभिनेता हर्ष वर्धन भी दिखाई दिए।

करीब चार महीने की प्रेगनेंट सोनम कपूर हेमशा की तरह स्टनिंग लग रही है। एक्ट्रेस ने ब्लू कलर के पैंट-कोट के साथ सफेद शर्ट पहनी हुई है। वहीं सोनम के पति अपनी प्रेग्नेंट वाइफ पर प्यार बरसाते हुए नजर आये। वैसे इस फंक्शन में सोनम-आनंद के अलावा बॉलीवुड से जुडी कई हस्तियों जैसे हुमा कुरैशी, पत्रलेखा एवं साकिब सलीम ने शिरकत की।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *