पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की  को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब इस घटना को एक साल पूरे हो गए। उनकी पहली डेथ एनिवर्सरी के मौके पर पाकिस्तान के सूफी सिंगर राहत फतेह अली खान ने उनको श्रद्धांजली दी है।

राहत फतेह अली खान ने ‘मन की लगन’, ‘जिया धड़क धड़क’, ‘बोल ना हल्के हल्के’ और ‘दगाबाज रे’ जैसे गाने गाए हैं।  उन्होंने अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक कॉन्सर्ट में सिद्धू मूसेवाला को कव्वाली ‘अखियां उड़ीक दियां’ डेडिकेट किया है।

सिद्धू मूसेवाला, जिनका असली नाम शुभदीप सिंह था, की पिछले साल 29 मई को पंजाब के मनसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गायक-रैपर ने ‘सो हाई’, ‘सेम बीफ’, ‘द लास्ट राइड’, ‘जस्ट लिसन’ और ‘295’ जैसे गानों से भारत ही नहीं, विदेशों में भी अपनी छाप छोड़ी है।

राहत फतेह अली खान ने कॉन्सर्ट में कहा- अभी जो मैं कव्वाली सुनाने जा रहा हूं। वो मैं सिद्धू मूसेवाला की याद में मैं गाऊंगा। इतना सुनते ही फैन्स खुशी से चीख पड़ते हैं। फिर सिंगर अपनी कव्वाली शुरू करते हैं और महफिल में रंग जमा देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *