पंजाबी सिंगर अल्फाज पर भी हाल ही में जानलेवा हमला हुआ है. अल्फाज गंभीर रूप से घायल हैं. सिंगर हनी सिंह ने उनकी फोटो शेयर लोगों तक ये जानकारी पहुंचाई है.मोहाली (पंजाब) में एक ढाबे के बाहर खड़े पंजाबी गायक अल्फाज को रिवर्स आ रहे टेंपो ट्रक ने टक्कर मार दी थी।

 गायक हनी सिंह ने सोमवार को इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि शनिवार रात टेंपो ट्रक की चपेट में आए पंजाबी गायकअमनजोत सिंह पन्नू उर्फ ‘अल्फाज’ अभी भी आईसीयू में हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हनी सिंह ने प्रशंसकों से गायक के लिए प्रार्थना करने की अपील की है। अल्फाज मोहाली के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं।

जिसमें वह अस्पताल में एक बेड पर नजर आ रहे हैं. उनके सिर पर गहरी चोट भी दिखाई दे रही है. उनके हाथ पर भी चोट लगी हुई है. तस्वीर को देखकर इस बात का भांपा जा सकता है कि उनकी हालत बेहद नाजुक है.

पुलिस ने बताया कि ढाबे के मालिक के साथ रुपयों को लेकर विवाद के बाद पूर्व कर्मचारी ने ढाबे का टेंपो ट्रक चुराने की कोशिश की और वाहन के पीछे खड़े अल्फाज को नहीं देखा जिसके बाद ये हादसा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *