टेलीविजन के सबसे पॉपुलर शो ‘बिग बॉस’ सीजन 16  का आगाज हो चुका है. पहले दिन से ही फैंस को एंटरटेनमेंट का ओवरडोज मिलना शुरू हो गया है.शो उतरन की इच्छा यानि टीना दत्ता भी हैं। बिग के घर में आते ही वह सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल उन्होंने शो के सबसे छोटे कन्टेस्टेंट अब्दु रोजिक को शादी और डेट करने का ऑफर दिया है।

कलर्स टीवी चैनल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें अभिनेत्री अब्दु रोजिक को शादी और डेट करने का ऑफर देती नजर आ रही हैं। वीडियो में टीना और अब्दु को साथ बैठकर इस बारे में बात करते देखा जा सकता है। इस दौरान टीना अब्दु से कहती नजर आ रही हैं, कि क्या मैं तुमसे शादी कर सकती हूं, क्या मैं तुम्हारी गर्लफ्रेंड बन सकती हूं और तुमको डेट कर सकती हूं।

बीते ऐपिसोड में साजिद खान से बात करते हुए उन्होंने अपने जीवन के संघर्ष के बारे में भी बात की. उन्हें भी बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा था. उन्होंने कहा, ‘मेरी लाइफ बहुत कठिन रही है, लोग उन पर तरस खाया करते थे. मेरे घर की स्थिति कभी अच्छी नहीं रही. हाइट छोटी होने की वजह से कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *