साउथ की जानी मानी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी फिल्म गुडबाय को लेकर लगातार चर्चा बटोर रही हैं. इस फिल्म में उनके अलावा अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता  अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे.रश्मिका मंदाना ने अमिताभ बच्चन के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए एक लंबा सा नोट साझा किया है. उन्होंने कैप्शन दिया, “मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि यह हो रहा है.

सर के साथ एक फिल्म करने के बाद, उनसे बात करने के लिए, उनके साथ स्टेज शेयर करने के लिए सक्षम होना, एक ही टॉपिक पर बात करना, उनके साथ तस्वीर खिंचावाना, हे मेरे भगवान!! वह एक शानदार कलाकार हैं… एक रत्न और हमेशा मेरे साथ एक रील पापा के रूप में बहस करते हैं…’फिल्म के ट्रेलर को देखकर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि फिल्म पर्दे पर कमाल दिखा सकती है.

एक्ट्रेस के फैंस उनकी इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. वहीं हाल ही में रश्मिका दिल्ली आई हुई थीं, जहां उन्होंने अमिताभ बच्चन  के साथ काम करने का अपना अनुभव लोगों के साथ साझा किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *