नोरा फतेही ने जब से बॉलीवुड में कदम रखा है तब से वह अपने मूव्स से दर्शकों को प्रभावित कर रही हैं।  नोरा बीते जमाने की एक्ट्रेस हेलेन के गानों पर परफॉर्म करेंगी।  नोरा ने बताया कि उन्होंने एक नॉस्टैल्जिक एक्ट तैयार किया है जो दर्शकों को रेट्रो एरा की याद दिलाएगा।

वह हेलेन जी सहित उस समय की सुपरहिट एक्ट्रेसेस के गानों पर परफॉमेंस देंगी। नोरा के डांस के लिए गाने की लिस्ट में ये मेरा दिल, आज की रात और कई और मधुर रेट्रो ट्रैक शामिल हैं। एक्ट्रेस स्टेज पर कैबरे भी करेंगी।

नोरा ने पिछले कुछ सालों में कुछ बड़े चार्टबस्टर दिए हैं। एक्ट्रेस ने पिछले साल ही थैंक गॉड में माणिके और एन एक्शन हीरो में जेहदा नशा जैसे गाने दिए थे। उनके प्रदर्शनों की लिस्ट में दिलबर, साकी साकी, कमरिया जैसे सुपरहिट गाने भी शामिल हैं। दर्शकों ने हमेशा नोरा को उनके ही गानों पर परफॉर्म करते देखा है, लेकिन आईफा की इस परफॉर्मेंस से उन्हें कुछ नया देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *