कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में बॉलीवुड की हसीनाएं अपनी अदाओं और अपने स्टाइल में जलवा बिखरे रही हैं। सारा, अदिति, मानुषी और ईशा के बाद अब कान्स के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पहुंची है।

 कान्स में डेब्यू करने वाले अनुष्का का कान्स का लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है, अभिनेत्री की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

अनुष्का शर्मा ने कान्स से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया था इस दौरान एक्ट्रेस ऑफ शोल्डर व्हाइट गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं।अब एक्ट्रेस ने कान्स से अपना दूसरा लुक भी शेयर कर दिया है, जहां उनका पहला लुक काफी सिंपल था वहीं दूसरी तरफ उनका नया लुक एकदम हटकर और बेहद प्यारा है। इस लुक को देखने वाले अनुष्का से अपनी नजरें हटा नहीं पा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *