अमिताभ बच्चन के साथ संजय दत्त ने कई फिल्मों में काम कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। दर्शक इस जोड़ी को काफी पसंद करते हैं।  संजय दत्त अपने फिल्मी करियर में एक बार अमिताभ बच्चन के साथ काम करने से भी इनकार कर चुके हैं।

नब्बे के दशक की शुरुआत में संजय दत्त का नाम फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन सितारों में लिया जा रहा था। वहीं मुकुल एस आनंद संजय दत्त को 1992 में आई अपनी फिल्म ‘खुदा गवाह’ में ‘इंस्पेक्टर राजा मिर्जा’ के रोल में लेना चाहते थे।

संजय दत्त के मना करने के बाद ‘खुदा गवाह’ के निर्माताओं ने नागार्जुन को ‘इंस्पेक्टर राजा मिर्जा’ का रोल ऑफर किया था। नागार्जुन फिल्म की पटकथा से प्रभावित हुए और अभिनेता ने ‘संजू बाबा’ की परित्यक्त भूमिका को सहर्ष स्वीकार कर लिया।

फिल्म के मेकर्स ने संजय दत्त को ‘खुदा गवाह’ के लिए अप्रोच भी किया था।  इस फिल्म में अमिताभ बच्चन मुख्य मुख्य अभिनेता के तौर पर काम कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *