Friday, May 3, 2024 at 1:45 PM

राकांपा प्रमुख शरद पवार ने भाजपा पर साधा निशान-“अब देश में भाजपा विरोधी लहर है…”

र्नाटक चुनाव में भाजपा को मिली शिकस्त के बाद विपक्ष की नजर 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर हैं। इसको लेकर महागठबंधन से लेकर तरह-तरह की रणनीति अपनाई जा रही हैं। इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को भाजपा पर हमला बोला।

उन्होंने दावा किया कि वर्तमान में देश में भाजपा विरोधी लहर है और जनता कर्नाटक विधानसभा चुनावों के परिणामों को देखते हुए बदलाव चाहती है।शरद पवार ने मीडिया से कहा कि अगर लोगों की यही मानसिकता रही तो देश आगामी चुनावों में बदलाव देखेगा।

भारतीय जनता पार्टी को कर्नाटक में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा, यहां कांग्रेस पांच साल के अंतराल के बाद सत्ता में वापस आई।

देश में लोकसभा चुनाव 2024 में होने हैं और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव भी अगले साल के अंत में होने वाले हैं। शरद पवार ने कहा कि परिदृश्य को देखते हुए, मुझे लगता है कि भाजपा विरोधी लहर चल रही है। कर्नाटक चुनाव के नतीजों को देखते हुए, लोग बदलाव के मूड में हैं। अगर लोगों की यह मानसिकता बनी रही, तो देश में बदलाव आएगा।

Check Also

यूपी सहित इन राज्यों में अगले 5 दिन होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

कई राज्यों में मॉनसून की दस्तक हो चुकी है और आने वाले दिनों में राष्ट्रीय …