साउथ एक्टर नागा शौर्य ने 20 नवंबर 2022 को लाॅन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अनुषा शेट्टी संग शादी रचाई। कपल ने बेंगलुरु में दोस्तों और परिवार के बीच सात फेरे लिए। न्यूली मै​रिड कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

हैवी गोल्डन ज्वेलरी, हाथों में सजी मेहंदी, मांग टीका, चूड़ियां दुल्हन बनीं अनुषा के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। वहीं नागा शौर्य व्हाइट धोती कुर्ता में काफी जच रहे हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

शौर्य और अनुषा का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन 19 नवंबर 2022 को बेंगलुरु के एक होटल में हुआ था। प्री-वेडिंग बैश में नागा शौर्य ने नीले रंग का कुर्ता पहना था जबकि अनुषा ने फ्लोरल कढ़ाई वाला लहंगा पहना था।

साउथ सिनेमा के मशहूर कलाकारों की सूची में नागा शौर्य का नाम शामिल होता है। साल 2011 में आई साउथ फिल्म ‘क्रिकेट’ से अपने करियर की शुरुआत की।  लक्ष्य, चलो, अश्वथामा, कृष्णा व्रिंदा बिहारी, दिया और ओह बेबी जैसी कई फिल्में शामिल हैं। वहीं नागा शौ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *