कार्तिक आर्यन की सितारे इन दिनों बुलंदियों पर है जब से कार्तिक स्टारर भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है जब से कार्तिक आर्यन हर फिल्म मेकर और डायरेक्टर के पसंदीदा अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल हो गए है।

कार्तिक की फैन फॉलोइंग भी पहले से कई गुना बढ़ गई है कार्तिक ने सोशल मीडिया पर अपनी नई फिल्म आशिकी 3 की ऑफिशियल अनाउसमेंट की थी। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें ‘हेरा फेरी 3’ के लिए भी साइन किया गया है।

कार्तिक आर्यन रविवार को गोवा में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए थे। इस दौरान अभिनेता ने मीडिया से भी बात की। ऐसे में कार्तिक के हेरा फेरी 3 में होने को लेकर सवाल पूछा गया।

कार्तिक के इस जवाब ने उनके फैंस को खुश कर दिया है और वह अब उम्मीद लगा रहे है कि कार्तिक के हेरा फेरा 3 में होने को लेकर मेकर्स की तरफ से जल्द ही कोई आधिकारिक ऐलान किया जाएगा।

फिल्म थियेटर्स की जगह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है जिसे लेकर अभिनेता के फैंस काफी उत्सुक है। कार्तिक एक बार फिर कृति सेनन के साथ फिल्म शहजादा में दिखाई देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *