‘बाहुबली’ स्टार प्रभासआज अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट  कर रहे हैं. इस खास मौके पर उनके को-स्टार, दोस्त और परिवार के लोग शुभकामनाएं दे रहे हैं. इस मौके पर ‘आदिपुरुष’  के मेकर्स ने फैंस को और खास तोहफा दिया गया है.आज यानी 23 अक्तूबर के दिन सोशल मीडिया पर ‘आदिपुरुष’ के मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है।

बीते दिनों फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, जिस पर जमकर विवाद हुआ। एक्टर के जन्मदिन के मौके पर भगवान राम के रूप में प्रभास की एक आकर्षक छवि को रिलीज किया गया है. एक आदर्श राम की छवि, प्रभास भगवान राम के आदर्श अवतार में नजर आ रहे हैं. 23 अक्टूबर यानी कि प्रभास के जन्मदिन के अवसर पर सोशल मीडिया के जरिए इस पोस्टर को रिलीज किया गया है.

प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’  का ट्रेलर वीडियो पहले ही रिलीज किया जा चुका है और ये काफी चर्चा में रहा है. ‘आदिपुरुष’ के निर्माताओं ने फिल्म से जुड़ा एक नया पोस्टर साझा किया है। इसमें भगवान राम के रूप में प्रभास की छवि काफी आकर्षक नजर आ रही है।

फिल्म के टीजर में राम बने प्रभास के चेहरे पर काफी सारा गुस्सा था। इसी वजह से फैंस ने प्रभास को राम के अवातर में नकार दिया था।ट्रेलर वीडियो में देखने के लिए मिला था कि इसमें सैफ अली खान  रावण की भूमिका में थे. फिल्म रिलीज से पहले ही इसके किरदारों को लेकर काफी विवाद हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *