टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा अपनी निजी जिंदगी को लेकर आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। 23 अक्टूबर 2022 को चारू असोपा ने अपनी राजकुमारी जियाना के साथ छोटी दीवाली मनाई।

इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें चारू ने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। शेयर की तस्वीरों में मां-बेटी की जोड़ी ट्विनिंग किए नजर आ रही हैं। लुक की बात करें तो चारू व्हाइट चूड़ीदार सूट में बला की खूबसूरत लग रही हैं।चारू असोपा और राजीव सेन के रिश्ते में परेशानी की चर्चा पिछले काफी समय से हो रही है। सोशल मीडिया पर भी दोनों ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाया था।

उन्होंने झुमकों से अपने लुक को पूरा किया है। वहीं जियाना क्रीम एंड व्हाइट स्वेटशर्ट में क्यूट दिखीं। जियाना की इस स्वेटशर्ट पर टेडी बियर बना था। एक तस्वीर में चारू बेटी को बाहों में लिए उसे प्यार से निहार रही हैं।कभी इस कपल के बीच सब कुछ ठीक हो जाता है, तो कभी इनका रिश्ता फिर से बिगड़ जाता है।

चारू असोपा ने अपने चिंताभरी जिंदगी से कुछ खुशनुमा पल निकाले और उन्हें अपनी बेटी जियाना के साथ इंजॉय किया, जिसकी झलकियां अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *