हाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी जल्द ही अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं।  सोमवार को एक के बाद एक अपने कई ट्वीट में राज्यपाल कोश्यारी ने खुलासा किया है कि वे ‘सभी राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त’ होना चाहते हैं।

ट्वीट में उन्होंने यह भी बताया है कि पीएम मोदी की हालिया मुंबई यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बाबत बताया भी था। ट्वीट में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने बताया ‘प्रधानमंत्री की हाल की मुंबई यात्रा के दौरान मैंने उन्हें सभी राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त होने की अपनी इच्छा के बारे में बताया था।

राज्यपाल कोश्यारी ने आगे कहा कि महाराष्ट्र जैसे संतों, समाज सुधारकों और वीरों की महान भूमि का राज्यपाल होना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी। प्रदेश की जनता से तीन वर्ष से अधिक समय तक मिले प्यार और स्नेह को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को साल 2019 में महाराष्ट्र का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया था। उससे पहले कोश्यारी नैनीताल के सांसद भी रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *