केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पोर्ट ब्लेयर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आयोजित एक विशेष समारोह में कहा, देश में मोदी सरकार बनने के बाद ‘वन रैंक वन पेंशन’ का मुद्दा हल हुआ है।

गत आठ वर्ष में केंद्र सरकार ने सेना के लिए बहुत सारे कदम उठाए हैं। सेना के एडमिनिस्ट्रेटिव स्ट्रक्चर में एतिहासिक परिवर्तन किए गए हैं। डिफेंस सिस्टम को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े अनाम द्वीपों का 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर नामकरण किया है।

पोर्ट ब्लेयर में आयोजित विशेष समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने परमवीर चक्र से सम्मानित सूबेदार मेजर रिटायर्ड ऑनरेरी कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव, सूबेदार मेजर संजय कुमार, नायब सूबेदार बाना सिंह व अन्य जवानों के परिजनों का सम्मान किया।

शाह ने कहा, आज का दिन भारतीय सेना के तीनों अंगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है,  इससे पहले पूरे विश्व में किसी भी अन्य देश ने राष्ट्र के लिए लड़ने वाले जवानों के नाम पर द्वीपों का नाम रखकर उनकी वीरता को सम्मानित करने का कदम नहीं उठाया है।

उनका एक स्मारक बनाए जाने का भी निर्णय लिया गया है। पीएम मोदी द्वारा लिए गए दोनों निर्णय अंडमान-निकोबार द्वीप समूह की स्वतंत्रता की स्मृतियों को समग्र देश के साथ जोड़ने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *