उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के तोरखम सीमावर्ती शहर के पास भूस्खलन हुआ, जिसमें कम से कम दो अफगान नागरिकों की मौत हो गई। इस भूस्खलन में आठ घायल हुए हैं, वहीं 20 ट्रकों के दबे होने की सूचना मिली है।
 पख्तूनख्वा के खैबर दर्रे के पास  को तेज आंधी के बाद भूस्खलन हुआ। बचाव अधिकारियों ने बतााया कि इस भूस्खलन में दो अफगान नागरिकों की मौत हो गई है और अभी भी अधिकारियों द्वारा बचाव कार्य जारी है।

खैबर जिले के उपायुक्त अब्दुल नासिर खान ने कहा- “भूस्खलन में दो अफगान नागरिक मारे गए, बचाव अधिकारी दोनों के शवों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। भारी मशीनरी के साथ हमारा बचाव अभियान जारी है। भूस्खलन वाला स्थल पाकिस्तान को लैंड-लॉक्ड अफगानिस्तान से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग का हिस्सा है।

दक्षिण एशियाई देशों और मध्य एशिया के बीच व्यापार का अहम क्षेत्र है। भूस्खलन के दौरान चालक सेहरी के लिए चूल्हे पर खाना पका रहे थे, जिस वजह से वहां आग भी लग गई। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *