कार्तिक आर्यन भी आज कल युवा पीढी के चहीते बने हुए नजर आ रहे हैं. कार्तिक और कृति की ये फिल्म, तेलुगु ब्लॉकबस्टर अला वैकुंठप्रेमलू की रीमेक है .

इस साल 17 फरवरी को इसे थिएटर में रिलीज किया जाएगा.  रिलीज से पहले, कृति के साथ फिल्म के एक्टर्स और बाकी क्रू मेंबर्स ने फिल्म के ट्रेलर और गानों को अपने सॉशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया.

कृति सेनन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक रील शेयर की हैं, जिसमें शहजादा के पॉप्युलर ‘मुंडा सोना’ गाने को बनाने के पीछे का पागलपन नजर आ रहा है. साथ साथ इस वीडियो में हम देख सकते हैं कि कितनी दिक्कतों के साथ इस वीडियो को शूट किया गया है.

शहजादा भूल भुलैया 2 की तुलना में एक बड़ी हिट साबित होगी. कार्तिक बोले कि “मैं चाहता हूं कि ज्यादा से ज्यादा लोग शहजादा को देखें. मुझे उम्मीद है कि शहजादा अच्छा करेगी. हमारी इंडस्ट्री को इसकी जरूरत है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *