देशभर में कोरोना का कहर फिर छा रहा है. रोजाना लाखों लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं. बीते कुछ दिनों में कई सेलेब्स भी कोरोना के शिकार हुए हैं. इस बार कोरोना का असर बच्चों पर भी पड़ रहा है.

किश्वर और सुयश का बेटा निरवैर 4 महीने का है. किश्वर ने एनिवर्सरी पर पति सुयश की तारीफ में पोस्ट शेयर किया है साथ ही बताया है कि उनका बेटा कोरोना पॉजिटिव है. उन्होंने सुयश की तारीफ करते हुए लिखा कि कैसे वह इस मुश्किल समय में उनका सपोर्ट बने हुए हैं.

ये जिम्मेदार, मैच्योर बन गए हैं. उसके बाद किश्वर ने आगे लिखा कि 5 दिन पहले निरवैर की नैनी कोविड पॉजिटिव हो गईं. उसके बाद हमारी हाउसहेल्प भी इस वायरस की चपेट में आ गईं. उसके बाद सुयश के पार्टनर सिड जो हमारे साथ रहते हैं वह इंफेक्टिड हो गए और उसके बाद सबसे बुरा हुआ. निरवैर भी इस वायरस की चपेट में आ गया.

किश्वर के इस पोस्ट के बाद से फैंस उनके पोस्ट पर कमेंट करके निरवैर के जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं. उनके इस पोस्ट को लाखों लोग लाइक कर चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *