स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट सॉन्ग्स दिए हैं. कई सिंगर्स के साथ म्यूजिक एल्बम में साथ काम किया है और उन्हीं में से एक थे किशोर कुमार .

किशोर कुमार और लता मंगेशकर की जोड़ी को साथ सुनना लोग पसंद करते थे. दोनों ने इस लंबे अंतराल में कई सुपरहिट गाने गाए हैं.  इस सुपरहिट जोड़ी के बीच एक वक्त ऐसी दरार खड़ी हो गई थी की लता मंगेशकर ने किशोर कुमार के साथ काम करने से साफ इनकार कर दिया था.

किशोर कुमार के साथ काम करते-करते लता मंगेशकर को उनकी एक आदत परेशान करने लगी थी और वो आदत थी किशोर कुमार की मजाकिया आदत. जी हां, लता मंगेशकर उनके मजाक करने की आदत से तंग आ चुकी थीं और इस किस्से का खुलासा ‘द कपिल शर्मा शो’ में हुआ.

समीर ने बताया- एक बार लता जी ने किशोर कुमार से जुड़ा हुआ किस्सा मुझे बताया, उन्होंने बताया लता जी और आशा जी ने किशोर कुमार के साथ गाना उनकी मजाक की वजह से बंद कर दिया था.

लता जी ने कहा था कि किशोर क्या करता है. इससे हमारी आवाज थक जाती है और खुद गाकर गायब हो जाता था. हमने कहा कि इसके गा लेने दो मैं इनके साथ नहीं गाउंगी.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *