फिल्मों के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में रहने वाले एक्टर सलमान खान  एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हॉलीवुड एक्ट्रेस सामंथा लॉकवुड  को सलमान खान के साथ देखा गया है जिसके बाद से ऐसे कयास लगाए जाने लगे हैं कि सामंथा लॉकवुड, सलमान खान की नई गर्लफ्रेंड हैं. जी हां, यह पूरा माजरा क्या है हम आपको बताते हैं.

सामंथा लॉकवुड हाल ही में इंडस्ट्री के एक बड़े कास्टिंग डायरेक्टर के ऑफिस में नजर आई थीं. जिसके बाद एक्ट्रेस को फरहान अख्तर  के एक्सेल एंटरटेनमेंट के ऑफिस में भी देखा गया था.

इसके कुछ ही समय बाद सामंथा लॉकवुड सलमान खान के पनवेल स्थित फार्महाउस पर भी नजर आई थीं. जिसके बाद से यह अफवाह और भी तेजी से फैल गई कि सामंथा और सलमान के बीच नजदीकियां बढ़ रहीं हैं.

एक्ट्रेस ने कहा है, ‘मुझे लगता है कि लोग कुछ कुछ ज्यादा ही सोच लेते हैं. मैं सलमान खान से मिली थी, वे बेहद अच्छे आदमी हैं और इस बारे में मुझे सिर्फ इतना ही कहना है. मुझे समझ नहीं आता कि लोगों को यह सब कहां से और कैसे सूझ जाता है. मेरा मतलब मैं ना सिर्फ सलमान से मिली बल्कि ऋतिक रोशन से भी मेरी मुलाकात हुई लेकिन लोगों ने मेरे और ऋतिक के बारे में कुछ भी नहीं कहा.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *