छोटे परदे का मोस्ट कंट्रोवर्सियल रियलिटी शो बिग बॉस आए दिन हॉट टॉपिक में बना रहता हैं। शो के कंटेस्टेंट ऑडियंस को फुल ऑन मसाला दे रहे हैं। वही इस हफ्ते बिग बॉस का वीकेंड काफी तगड़ा होता हुआ दिखाई दिया।

 शो के होस्ट सलमान खान कई कंटेस्टेंट का क्लास लगाते हुए नजर आए। तो वही इस वीकेंड दो प्यार करने वाले भी घर में हमेशा के लिए अलग हो गए।इसमें वोटों की कमी की वजह से गौतम विज को घर से बेघर कर दिया गया हैं। शो से बाहर आते ही गौतम कई तरह के राज से पर्दा उठाते हुए दिख रहे हैं। शो के कंटेस्टेंट शालीन भनोट का तो गौतम ने पूरी तरह से पर्दा फास कर दिया हैं।

शालीन भनोट ने बिग बॉस 16 में गौतम विज को औरत और ‘जनानी’ कहा था, जिसपर एक्टर ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने शालीन को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “वह अंदर से बहुत कमजोर है और बहुत नकली इंसान है। उसमें कोई क्वालिटी नहीं है।”

इसके अलावा एक्टर ने अपनी और सौंदर्या शर्मा की बॉन्डिंग पर भी चर्चा की। एक्टर ने इस बारे में बात करते हुए कहा, “बुरे वक्त में भी सौंदर्या मेरे साथ थी। मुझे नहीं लगता कि हमारी बॉन्डिंग ने गेम को कमजोर किया है।  वो मुझे लेकर प्रोटेक्टिव थीं।”

गौतम इस तरह घर से बेघर होने पर काफी ज्यादा निराश दिखे। साथ ही गौतम ने ये भी कहा की “मुझे नहीं लगता कि मुझे कम वोट मिले होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *