बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक ऐसा बयान दिया है। प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड को अलविदा कहने के करण का खुलासा होते ही इंडस्ट्री के कुछ बड़े नाम लोगों के निशाने पर आ गए हैं

 प्रियंका चोपड़ा के बयान के बाद एक्ट्रेस कंगना रनौत ने करण जौहर पर प्रियंका को बैन करने का आरोप लगाया था। इस पूरे मामले में बाकी और कई सेलेब्स ने भी बहती गंगा में हाथ धो लिए और बिना नाम लिए बॉलीवुड गैंग का खुलासा किया। ऐसे में करण जौहर लोगों के गुस्से का शिकार बन गए।

उन्होंने अपनी कोई सफाई नहीं दी  अब करण जौहर ने कुछ ऐसे पोस्ट किए जिसे सोशल मीडिया यूजर्स कंगना रनौत से जोड़कर देख रहे हैं। आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा ने जब से बॉलीवुड में उनके साथ हुए भेदभाव का खुलासा किया, तब से ही करण जौहर ट्रोलर्स के निशाने पर हैं।

उनपर लगे सभी आरोप खारिज होते नजर आए। इन दोनों को ही नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के उद्घाटन इवेंट में प्यार से मुलाकात करते देखा गया। अब करण ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा, “मुंह बंद रखना एक कला है… इसके लिए पेरेंटिंग के इंस्टीट्यूट में सालों की ट्रेनिंग चाहिए होती है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *