बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपनी फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया पर तस्वीरों और वीडियो के कारण चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर उर्वशी रौतेला के वीडियो वायरल होते रहते हैं,  देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थकते।

 इस बार वायरल हो रहे उर्वशी रौतेला के वीडियो को देखने के बाद फैंस उन पर अजीबोगरीब आरोप लगा रहे हैं। वीडियो में उर्वशी रौतेला पीले रंग का मास्क लगाए सड़क पर नजर आ रही हैं।

ग्लैमरस अवतार और स्टाइलिश लुक में नजर आने वाली उर्वशी रौतेला को देखकर फैंस हैरान हैं। उर्वशी रौतेला के इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

उर्वशी के इस वीडियो को देखकर फैन्स कमेंट बॉक्स में पूछ रहे हैं कि क्या उन्होंने ब्यूटी पार्लर को पैसे नहीं दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘लगता है मैडम ने ब्यूटी पार्लर के पैसे नहीं दिए और भाग गई।  अन्य यूजर ने लिखा, ‘इसकी मां ने जरूर कहा होगा कि मुंह पीला करवाकर कहां आ गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *