जीत अदानी ने हीरा कारोबारी जैमिनी शाह की बेटी दिवा जैमिन शाह  के साथ सगाई की है.दोनों की शादी की डेट का खुलासा अब तक नहीं हुआ है. यह सगाई 12 मार्च 2023 को हुई है. जैमिनी शाह सूरत की मशहूर कंपनी सी दिनेश एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के मालिक हैं.

सगाई समारोह में जीत अदानी और दीवा जैमिन शाह पेस्टल पिंक ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं. जीत अदानी ने हल्के पिंक कलर का कुर्ता और दीवा ने पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ है.गौतम अदानी के दो बेटे हैं. बड़े बेटे का नाम है करण अदानी और छोटे बेटे का नाम है जीत अडानी. जीत अदानी का जन्म 7 नवंबर 1997 को हुआ था.

उन्होंने अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवेनिया ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है. 2019 में भारत वापस आकर अदानी ग्रुप का काम संभालने लगे. गौतम अदानी के बड़े बेटे करण अदानी की शादी साल 2013 में कॉर्पोरेट वकील सिसिरिल श्रॉफ की बेटी परिधि से हुई थी.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *