बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड फहाद अहमद संग शादी रचा ली है। इस स्टार कपल की शादी के प्री-वेडिंग और वेडिंग सेलिब्रेशन्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इन फोटोज को शेयर किया है, जिसमे वह मेहरून और गोल्डन कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही है। इसके साथ उन्होंने मेहरून ज्वेलरी कैरी की हुई है। हाथों में मेहंदी, लाल चूड़ी, नाक में नथ, माथा पट्टी और बालों में गजरा लगाए नजर आ रही है।

इस फोटो में स्वरा भास्कर पति फहद अहमद संग नजर आ रही है। दोनों के चेहरे पर लंबी मुस्कान दिखाई दे रही है। बता दें, एक्ट्रेस ने अपने रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों के बीच दिल्ली में अपनी नानी के हार्म हाउस पर शादी की है।

शादी के इस खास दिन पर कर्नाटक संगीत फंक्शन का भी आयोजन हुआ। वहीं 15 मार्च को एक कव्वाली समारोह किया जाएगा, जिसमें उनके करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल होंगे और 16 मार्च को दिल्ली में रिसेप्शन होगा।

दोनों के विचार मिले थे । तभी फहद के प्रोग्रेसिव रुख ने स्वरा का दिल जीत लिया था।वहीं मार्च 2020 में फहद ने स्वरा को अपनी बहन की शादी में आने के लिए इनवाइट भी किया था, लेकिन शूटिंग में बिजी होने के कारण वो नहीं जा पाईं थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *