भारतीय नौसेना ने शनिवार को एक और कामयाबी हासिल की है। शनिवार को नवनिर्मित एयरक्राफ्ट कैरियर पियर पर पहली बार आईएनएस विक्रांत सफलतापूर्वक उतर गया है।

नौसेना के अधिकारी ने बताया कि INS विक्रांत भारत का पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत है। शनिवार को INS विक्रांत पहली बार कारवार में बने नए एयरक्राफ्ट कैरियर पियर पर सफलतापूर्वक उतरा है।

नौसेना अधिकारी ने आगे बताया कि प्रोजेक्ट सीबर्ड के तहत कारवार बेस का निर्माण किया गया है। बेस के बनने और सफलतापूर्वक टेस्टिंग के बाद भारतीय नौसेना की जहाज-बर्थिंग क्षमता बढ़ गई है, जो एक मील का पत्थर है।

शुक्रवार को MH60R हेलीकॉप्टर ने INS कोलकाता पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की थी। INS कोलकाता भारत में निर्मित और डिजाइन्ड युद्धपोत है, जिसे अब तक का सबसे ताकतवर युद्धपोत माना जाता है

MH60R हेलीकॉप्टर एक बेहतरीन लड़ाकू हेलीकॉप्टर है।  नौसेना के युद्धपोतों और हेलीकॉप्टर का साथ और तालमेल समुद्र के नीचे खतरों को भांप सकता है। दुश्मनों के खिलाफ निगरानी बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *