हिंदी सिनेमा में रानी मुखर्जी ने चुलबुली लड़की से लेकर साहसी महिला और मर्दानी जैसे एक्शन किरदार भी अदा किए हैं।आज उनकी अपकमिंग फिल्म ‘मिसेज चटर्जी बनाम नॉर्वे’ का फर्स्ट लुक भी रिलीज कर दिया है।

रानी एक परेशान लेकिन चेहरे पर अदम्य साहस के भाव के साथ नजर आ रही हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक देखकर ही पता चल रहा है कि इस फिल्म में भी रानी का किरदार बेहद दमदार होने वाला है।

मेकर्स ने ‘मिसेज चटर्जी बनाम नॉर्वे’ का जो फर्स्ट लुक जारी किया है, उसमें रानी मुखर्जी साड़ी पहने और अपने हाथ में एक टेडी बियर पकड़े हुए गंभीर नजर आ रही हैं। रानी मुखर्जी की ये आगामी फिल्म एक मां की सच्ची कहानी से प्रेरित है.

फिल्म निर्माताओं ने ‘रानी चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ से रानी का फर्स्ट लुक जारी करने के साथ ही इसकी रिलीज डेट की अनाउंसमेंट भी कर दी है। रानी मुखर्जी इस फिल्म से पूरे दो साल बाद पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं।  फर्स्ट लुक रिवील करते हुए बताया गया है कि फिल्म ‘रानी चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ 03 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *