बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने शानदार डांस मूव्स और ग्लैमरस स्टाइल से लोगों को का दिल जीतने वाली मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने नए रियलिटी शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।

डिज्नी+हॉटस्टार पर प्रसारित होने वाले इस शो से मलाइका फैंस से अपनी निजी-जिंदगी के बारे में खुलकर बात करेंगी। शुरू हुए अपने शो के बारे में बात करते हुए मलाइका अरोड़ा ने बहुत सी चीजों के बारे में बात की है।

बॉलीवुड डीवा इस नए शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ में अनफिल्टर्ड बातचीत करके फैंस को अपनी जिंदगी के बारे में बातएंगी। जब भी हम मलाइका अरोड़ा के बारे में सोचते हैं, तो हमारे दिमाग में उनकी एक ग्लैमरस और स्वतंत्र अभिनेत्री की छवि उभर कर आती है। लेकिन क्या हमने कभी सोचा है कि वह अपने ऊपर पड़ने वाले सभी दबावों को कैसे झेलती होंगी?

इसे कैसे लिया जाएगा, लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही है…वहां पर लगातार इन्हीं बातों की लड़ाई होती रहती है। मुझे लगता है कि मैं अब बदलाव के लिए पुरानी चीजों के खिलाफ जाना चाहती हूं। मैं अपने लिए चीजें करनी चाहता हूं, मैं सीमित चीजों के आगे बढ़ाना चाहती हूं।’

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए मलाइका ने कहा, ‘पिछले काफी समय से दुनिया मुझे सोशल मीडिया के लेंस से देख रही है। मूविंग इन विद मलाइका के माध्यम से मैं अपने प्रशंसकों को मेरी दुनिया में आमंत्रित करना चाहती हूं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *