70 से 80 के दशक में अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर 78 साल की हो गई हैं। एक्ट्रेस के इस बर्थडे को उनकी फैमिली ने खूब धूमधाम से सेलिब्रेट किया

शर्मिला के बर्थडे से बहू करीना ने कुछ बेहद ही प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं।करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर सासू मां शर्मिला के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं.

जिसमें वह अपने पोता तैमूर और नातिन इनाया खेमू के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करती नजर आ रही हैं।तैमूर और इनाया अपनी प्यारी दादी-नानी का हाथ पकड़कर केक कटवाते नजर आ रहे हैं और बेहद क्यूट लग रहे हैं

इस दौरान शर्मिला के चेहरे की खुशी देखने ही लायक है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- ”रेगिस्तान में मिठाई.
बडी अम्मा..टिम टिम..इनी
 इस पार्टी में उनके बेटे सैफ अली खान संग करीना कपूर, सोहा अली खान, सबा अली खान और सारा अली खान समेत पूरा परिवार मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *