दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क  के बारे में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. गूगल के को-फाउंडर की पत्नी के साथ कथित संबंधों को लेकर विवादों में आए एलन मस्क ने आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है। एलन मस्क का Google के सह-संस्थापक सर्गेई ब्रिन की पत्नी निकोल शनहान के साथ अफेयर चल रहा है।

अब ब्रिन की पत्नी के साथ संबंधों को लेकर एलन मस्क ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा, “सर्गेई और मैं दोस्त हैं और कल रात एक साथ पार्टी में थे। मैंने तीन साल में केवल दो बार निकोल को देखा है। हमारे बीच कुछ ऐसा नहीं है।”

ब्रिन ने 2008 के आर्थिक संकट के दौरान एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला को डूबने से बचाया था।  एलन मस्क के जुड़वा बच्चों का खुलासा हुआ था जिनकी मां उन्हीं की कंपनी में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी थी।

एलन मस्क और सर्गेई ब्रिन लंबे समय तक दोस्त थे। मस्क लंबे समय तक ब्रिन के सिलिकन वैली स्थित घर पर लगातार आते-जाते रहे, पिछले साल तक जब मस्क और ब्रिन की पत्नी निकोल शनहान के बीच अफेयर शुरू हो गया।मस्क 242 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं. 94.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ ब्रिन इस लिस्ट में आठवें नंबर हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *