पूरथला में दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर गांव हमीरा फ्लाईओवर पर एक इनोवा कार हादसाग्रस्त हो गई। इसमें कार सवार पुलिस मुलाजिम समेत चार लोगों की मौके पर मौत हो गई।  पांचवां कार सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना सुभानपुर की पुलिस हादसे की जांच कर रही है। एक अज्ञात मालवाहक वाहन से टकरा कर इनोवा कार हादसे का शिकार हुई।थाना सुभानपुर के एएसआई लखविंदर सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात करीब ढाई बजे उन्हें सूचना मिली कि गांव हमीरा फ्लाईओवर पर हादसा हुआ है।

पुलिस पार्टी समेत घटनास्थल पहुंचे और तफ्तीश शुरू की तो पता चला कि एक इनोवा कार  अमृतसर की तरफ से जालंधर आ रही थी। जब वह हमीरा फ्लाईओवर पर चढ़े तो उनकी कार एक अज्ञात भारी मालवाहक वाहन से टकरा गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *