डांस के दौरान हार्ट अटैक पड़ने से एक और युवक की मौत हो गई। कानपुर में हरदौली निवासी अभय सचान (32)  हरदौली गांव से मध्य प्रदेश के रीवा जिले में शादी में गए थे।

जिस दौरान लड़की पक्ष के घर के बाहर डांस करने के दौरान जमीन पर गिर पड़े।जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अभय सचान की शादी घाटमपुर नौरंगा में 2011 में हुई थी।  एक बेटा अव्यान 4 वर्ष है। वहीं रीवा के मेडिकल कॉलेज में बुधवार को पोस्टमार्टम हुआ।

अभय विमला आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर थे। वहीं पत्नी अंशिका सचान मैनेजमेंट देख रही हैं। बुधवार देर रात अभय का शव कानपुर लाया गया। जिसके बाद गुरुवार सुबह करीब 10 बजे विमला आयुर्वेदिक मेडिकल कैंपस में उनका अंतिम संस्कार हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *