वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम’ से लोकप्रिय हुई एक्ट्रेस कुब्रा सैत ने हाल ही में अपनी किताब ‘ओपन बुकः नॉट क्वाइट ए मेमॉयर’ लॉन्च की है।एक्ट्रेस ने हाल ही में बचपन में अपने साथ हुए शोषण पर खुलासा किया था। वही अब उनसे जुडी एक और बड़ी चौंकाने वाली बात सामने आई है।

  किताब में उन्होंने खुद के साथ हुए शारीरिक शोषण से लेकर बॉडी शेमिंग तक का सामना करने के बारे में कई बातें बताई हैं। उन्होंने किताब में अपने अचानक गर्भवती हो जाने के बारे में भी खुलासा किया है।

एक्ट्रेस की किताब के एक चैप्टर में उन्होंने बताया कि साल 2013 में वन नाइट स्टैंड के बाद वह प्रेग्नेंट हो गई थीं, जिसके बाद उन्हें गर्भपात करवाना पड़ा था। उस समय एक्ट्रेस की उम्र 30 साल थी।

एक चैप्टर में कुब्रा ने बताया कि वन नाइट स्टैंड के बाद उन्होंने एबॉर्शन का फैसला लिया था। उनका कहना है कि यह उनका फैसला था और उन्हें कोई पछतावा नहीं है। यह साल 2013 की बात है जब वह अंडमान ट्रिप पर थीं। उस वक्त उनकी उम्र 30 साल थी।

एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उस समय वह अंडमान पर एक ट्रिप पर थीं, जहां ड्रिंक लेने के बाद वह अपने एक दोस्त के साथ इंटीमेट हो गई थीं, उसके कुछ दिनों बाद उन्होंने जब प्रेग्नेंसी टेस्ट किया तो वह पॉजिटिव आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *