यूपी  के प्रयागराज  में हुए अतीक अहमद हत्याकांड के बाद सांसद वरुण गांधी  ने बड़ा बयान दिया है.वरुण गांधी हिंदू-मुस्लिम राजनीति पर भी अहम बात कही है. वरुण गांधी ने कहा कि देश तभी मजबूत होगा जब हिंदू-मुस्लिम की राजनीति बंद होगी.

हिंदू-मुसलमान मजबूत होगा. मैं एक हिंदू हूं, मैं वो आदमी नहीं हूं कि वोट के लिए टोपी पहने और मजार पर जाए, लेकिन मैं इस बात को डंके की चोट पर कह रहा हूं कि आज एक समाज को डराया जा रहा है.

वरुण गांधी ने आगे कहा कि ये सब तभी संभव होगा जब बच्चों को बेहतर शिक्षा और रोजगार के असवर मिलेंगे. तभी देश का उत्थान होगा. मैं जब भी चुनाव लड़ा तो न मैंने शराब बांटी, न पैसे खर्च किए. मेरे लोगों ने किसी से लूट-खसोट और बदले की राजनीति नहीं की. 1 दिन पहले वरुण गांधी 2 दिवसीय दौरे पर पीलीभीत गए थे, जहां उन्होंने करीब एक दर्जन जनसंवाद कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान यह बयान दिया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *