कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने  कांग्रेस का दामन थाम लिया। मंगलवार को पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार ने पार्टी छोड़ने का कारण बताया। शेट्टार ने भाजपा महासचिव बीएल संतोष को कांग्रेस में शामिल होने का जिम्मेदार माना है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में भाजपा ने टिकट के लिए उनकी याचिका को खारिज कर दिया था।कांग्रेस ने छह बार के विधायक और पूर्व सीएम को हुबली-धारवाड़ से प्रत्याशी घोषित किया है। जबकि भाजपा ने उसी सीट से महेश तेंगिंकाई को उम्मीदवार बनाया है।

पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार ने कहा कि इस चुनाव में अधिक वोटों से जीतने की संभावना थी, फिर टिकट क्यों काटा गया। इन सब का मूल कारण बीएल संतोष हैं। शेट्टार का कहना है कि उनके खिलाफ खेल खेला गया है। साजिश रची गई है।

शेट्टार का कहना है कि पिछले छह-सात महीनों में उनके खिलाफ कानाफूसी अभियान चलाया गया है। संतोष के कई मानस पुत्र हैं, पिछले छह-सात महीनों से मेरे खिलाफ कानाफूसी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *