लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर आखिरकार बीते दिन आईपीएल फाइनल मैच के दौरान रिलीज किया गया.आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर जारी कर दिया गया हैl इस फिल्म में आमिर खान एक पंजाबी सरदार की भूमिका में नजर आ रहे हैंl

फिल्म में करीना कपूर की भी अहम भूमिका हैl ट्रेलर में दोनों की केमिस्ट्री काफी मजेदार नजर आ रही हैl फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा हैl फिल्म टॉम हैंक्स अभिनीत 1994 की फिल्म फॉरेस्ट गंप का आधिकारिक हिन्दी रीमेक है. ट्विटर पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे है.

लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान को टॉम हैंक्स की नकल करने पर यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे है. कुछ यूजर्स उनकी एक्टिंग की तारीफ कर रहे है तो कुछ इस फिल्म के रीमेक को एक गलती बता रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, फॉरेस्ट गंप नहीं ये फॉरेस्ट डंप है.

एक ट्विटर यूजर ने लिखा, यह पीके और समर (धूम 3) का कॉम्बो लग रहा. पीके का कैरेक्टर और समर की बॉडी लैंग्वेज. सिर्फ शाहरुख सर के कैमियो का है इंतजार है. एक अन्य यूजर ने लिखा, एलएससी का ट्रेलर अच्छा है, प्रदर्शन सभी शानदार है, लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि मैंने आमिर को ऐसा ही काम कई बार करते देखा है ?? एक ने लिखा, औसत!!

आमिर खान को ट्विटर पर मैच के दौरान की गई कमेंट्री के लिए ट्रोल भी किया गया हैl आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर मैच के दौरान लांच किया गया हैl

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *