अनुष्का शर्मा एक्टिंग में फिल्म चकदहा एक्सप्रेस के जरिए अपनी वापसी के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में अनुष्का, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फास्ट बॉलर झूलन गोस्वामी का किरदार निभाएंगी।पहले लोगों को लगा कि शाहरुख खान की फिल्म ‘चकदे इंडिया’ की तर्ज पर इसका नाम ‘चकदा एक्सप्रेस’ होगा।
फिल्म की शूटिंग की जानकारी देने वाले अनुष्का के करीबी ने इसका नाम ‘चकड़ा एक्सप्रेस’ बताया। उनसे जब ये पूछा गया कि झूलन का जन्म तो चकदाह में हुआ है फिर फिल्म के नाम में ये चकड़ा क्यों? तो मामला फिर बूमरैंग हो गया। फिल्म का असल नाम हिंदी में क्या होना चाहिए, इस पर इस सवाल के बाद फिर से मंथन जारी है।
फिल्म का पहला 30 दिन शेड्यूल इंग्लैंड में प्रस्तावित है।अनुष्का लास्ट साल 2018 में फिल्म जीरो में नजर आई थीं। इस फिल्म में अनुष्का के साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ भी लीड रोल में थे।पहली बार बड़े पर्दे पर अनुष्का क्रिकेट खेलती दिखेंगी इसलिए फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये अनुष्का की पहली स्पोर्ट्स बायोपिक होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *