बॉलीवुड स्टार्स की निजी जिंदगी की कहानी रील लाइफ से अलग होती है। फिल्मों में विलेन के कारण दो प्रेमी दूर होते हैं, लेकिन रियल लाइफ में इनके अलग होने की वजह कोई तीसरा व्यक्ति बन जाता है।

एक पार्टी में अर्जुन रामपाल की मुलाकात मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल से हुई। अर्जुन रामपाल के लुक्स और बॉडी को देखकर रोहित बल इम्प्रेस हो गए।मॉडलिंग के दौरान ही अर्जुन रामपाल की मुलाकात मेहर जेसिया से हुई। उस समय मेहर जेसिया मॉडलिंग का मशहूर चेहरा बन चुकी थीं और अर्जुन स्ट्रगलर मॉडल थे।
एक बार वे रैंप पर चलते हुए डर गए और मेहर का हाथ पकड़ लिया। मेहर भी अर्जुन को पसंद करने लगीं। दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूब गए। 1998 में दोनों की शादी हुई।अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया की दो बेटी हुईं, जिनका नाम महिका और मायरा है।
अर्जुन और मेहर हंसी खुशी जिंदगी बिता रहे थे, लेकिन एक समय ऐसा आया कि दोनों के बीच दरार आ गई।  मेहर और अर्जुन रामपाल के रिश्तो में कड़वाहट पैदा हो गई। साल 2011 से ही उनके रिश्तो में दरार पड़ने की खबरें सामने आ रही थीं। आखिरकार शादी के 20 साल बाद, 2018 में दोनों ने तलाक लेकर अपनी राहें अलग कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *