26 नवंबर साल 2008 को आज 14 साल गुजर चुके हैं लेकिन इस काले दिन की भयावह यादें आज भी लोगों के जेहन में ताजा हैं। मुंबई में आतंकी हमले में 160 से ज्यादा लोगों की जान गई और 300 लोग घायल हुए थे। आज 26/11 हमले की 14वीं बरसी पर बॉलीवुड सितारों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी है।

अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपने अपने ट्विटर हैंडल से मुंबई आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट कर लिखा- “14 साल पहले 26/11 को शहीद हुए मुंबई आतंकी हमले के मासूम पीड़ितों और बहादुर जवानों को याद करते हुए, कभी नहीं भूले हैं।”

अनुपम खेर
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने भी सेना के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा- “भूलना नहीं…नहीं भूलेंगे”। वहीं तस्वीर के कैप्शन में लिखा है एक श्रद्धांजलि हमारे हीरोज के लिए।

रवीना टंडन-अभिषेक बच्चन
अभिनेत्री रवीना टंडन ने 26/11 हमले के काले दिन को याद करते हुए अपने ट्विटर हैंडल से लिखा, “न माफ करेंगे, न भूलेंगे”। वहीं अभिषेक बच्चन ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा- ‘नहीं भूलेंगे’।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *